फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was chaos after seeing the pipe coming out of the coach of Gorakhdham.

Basti News: गोरखधाम के कोच से पाइप निकला देख मची अफरा-तफरी

Sat, 28 Dec 2024 10:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Dec 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
There was chaos after seeing the pipe coming out of the coach of Gorakhdham.
बभनान रेलवे स्टेशन पर 52 मिनट खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार संख्या- 222 ए पर तैनात गेटमैन गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से लोहे की पाइप निकला देख कंट्रोल को इसकी सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक बभनान व आरपीएफ को सूचना देते हुए तत्काल ट्रेन रोकने के निर्देश दिए गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचने पर लोहे की पाइप प्लेटफार्म से टकरा गई। इससे धूल उड़ने के दौरान कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई।

आरपीएफ के दरोगा हरिराम यादव व सुरक्षा बल के जवान कोच के पास पहुंच गए। कर्मियों ने पाइप को काट कर अलग किया। इसके बाद जाकर ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन बभनान स्टेशन पर करीब 52 मिनट तक खड़ी रही। रेल कर्मियों के मुताबिक स्लीपर कोच से निकला पाइप पानी का था। इस दौरान किसी भी ट्रेन का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन


आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि गेटमैन ने पाइप निकला हुआ देखकर कंट्रोल को सूचना दी थी। इस पर रेल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पाइप को काटकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed