फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was a scuffle with the bar president in Bhanpur tehsil, police had to be called

Basti News: भानपुर तहसील में बार अध्यक्ष से धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 27 Apr 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 27 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the bar president in Bhanpur tehsil, police had to be called
सोनहा। भानपुर तहसील में शनिवार 2:50 बजे तहसीलदार न्यायालय में एक मामले की पैरवी करने के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/अधिवक्ता व मुवक्किल में विवाद हो गया। आरोप है कि मुवक्किल ने अधिवक्ता से अभद्रता कर दी। मामला बढ़ते देख तहसीलदार ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया, जिसमें आरोप लगाया कि वह तहसीलदार न्यायालय में खैरा गांव में धारा-34 की पत्रावली मंजू सिंह बनाम बलवंत सिंह के वाद की पैरवी करने गए थे। न्यायालय से निकलते ही दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों ने अभद्रता कर उनके साथ धक्का-मुक्की कर धमकाया।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होते ही भारी संख्या में तहसील के अधिवक्ता मौके पर पहुंच कर विरोध जताने लगे। तहसीलदार अभयराज को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर डायल 112 व सोनहा पुलिस टीम ने पक्षकारों को अलग-अलग किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बदसलूकी करने वाले में एक मौके से भाग गया। करीब तीन घंटे पुलिस की मौजूदगी में चल रहे वाद का तहसीलदार न्यायालय में जिरह चली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed