फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was a ruckus over ordering beef, police took the accused away

Basti News: बीफ मंगाने पर हंगामा आरोपी को ले गई पुलिस

Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus over ordering beef, police took the accused away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकोलिया। मुस्लिम पैकोलिया गांव के बुधिया स्थित एक दुकान पर पिकअप से बीफ उतारने की सूचना पर कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकान में ताला लगाकर करनपुर गांव निवासी इरशाद अहमद को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, बरेली जनपद से फ्रीजर में पिकअप से मांस मंगवाया जाता है। यह भी बताया गया कि फूड इंस्पेक्टर से परमिट लेकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में गौर थाना क्षेत्र के करनपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद इसरार ने बताया कि सहाबुद्दीन के नाम से दुकान का लाइसेंस जारी है। थाने से एनओसी मिली हुई है। फूड विभाग के इंस्पेक्टर दिनेश पटेल से मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर मिले मवेशी के मांस (बीफ) मामले में क्षेत्र के संतोष कुमार शुक्ल गर्ग, गंगाराम, ठाकुर प्रसाद, विजय बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सनातन को बदनाम करने के लिए अवैध मांस बेचा जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मवेशी के मांस के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed