{"_id":"688bd6df1844ad081a03898a","slug":"there-was-a-ruckus-in-walterganj-police-station-30-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141189-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वाल्टरगंज थाने में मचा घमसान, तीस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वाल्टरगंज थाने में मचा घमसान, तीस गिरफ्तार
Fri, 01 Aug 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज। रास्ते के विवाद को लेकर वाल्टरगंज थाने बुलाए गए श्रीपालपुर ननकू पुरवा के दो पक्षों के करीब 25-30 लोग अचानक उग्र हो गए। थाना परिसर में ही दोनों पक्ष मारपीट करने लगे तो पुलिस कर्मी हक्का-बक्का रह गए। पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव का काफी प्रयास किया मगर उन लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 30 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में काफी मानमनव्वल का प्रयास हुआ लेकिन शांतिभंग की आशंका में सभी का चालान कर दिया गया।
सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि श्रीपालपुर के ननकूपुरवा के दो पक्षों में एक पक्ष के हरीराम और दूसरे पक्ष के अब्दुल खालिक आदि को जांच के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बीच दोनों पक्ष से आए 30 लोग थाना परिसर में ही लड़ने-झगड़ने लगे। पुलिस ने समझाया बुझाया किंतु वे लोग मानने के बजाए और उग्र हो गए। सभी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। उनमें हरीराम, लाल बहादुर, दिनेश, शिवानी पत्नी शिवप्रकाश, रामू चौधरी, शिव प्रकाश, लालजी चौधरी, सूर्यनाथ, चंद्र प्रकाश, मनीष चौधरी, अमन चौधरी निवासी श्रीपालपुर कटहा, अर्जुन निवासी दीनपुर, मनोज निवासी अचकवापुर, अजय, अनुराग चौधऱी निवासी श्रीपालपुर कटहापुर, सुमित चौधरी निवासी दसिया थाना रुधौली, अखिलेश चौधऱी निवासी रैपुरा जंगल थाना कोतवाली शामिल हैं। दूसरे पक्ष के श्रीपालपुर ननकू पुरवा निवासी अब्दुल खालिक, इरशाद अहमद, रियाज अहमद, मो. साजिद,अब्दुल कलाम, अरमान, मो. रशिद, मो. शफीक, मो. रफिक, इकरार अहमद, इलियास और नज्जू पत्नी स्व. बरकत अली को गिरफ्तार किया गया। सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।