{"_id":"682cc7ed0e901b9d870f4ed5","slug":"there-was-a-dispute-between-moic-and-the-doctor-and-the-matter-reached-the-cmo-basti-news-c-207-1-bst1001-136882-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एमओआईसी-चिकित्सक में ठनी सीएमओ तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एमओआईसी-चिकित्सक में ठनी सीएमओ तक पहुंचा मामला
Tue, 20 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 20 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। सीएचसी कुदरहा के एमओआईसी और यहां तैनात एक चिकित्साधिकारी में तनातनी का मामला सामने आया है। चिकित्साधिकारी का आरोप है कि उपस्थिति पंजिका पर उनके हस्ताक्षर पर व्हाइटनर लगाकर उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया है। इसी के बाद विवाद तूल पकड़ा है। मामला सीएमओ के संज्ञान में भी पहुंचा है।
सीएचसी कुदरहा में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. भानु गिरि को 20 अप्रैल से 20 मई तक अनुपस्थित बताया जा रहा है। जबकि डॉ. भानु का कहना है कि एमओआईसी डॉ. फैज वारिस ने उपस्थिति पंजिका पर मनमाने ढंग से व्हाइटनर लगाकर उनके हस्ताक्षर को मिटा दिया गया है। जबकि, उन्होंने नियमित ड्यूटी की है।
पूरे एक माह उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया है। उनका आरोप है कि अप्रैल में नौ जबकि मई माह में पांच दिन के हस्ताक्षर पर व्हाइटनर लगाया है। इससे उनका वेतन बाधित हो गया है। वहीं एमओआईसी डॉ. फैज ने बताया कि इस मामले में सीएमओ स्तर से ही निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा संबंधित चिकित्साधिकारी को भी अनुपस्थित किए जाने का कारण पता है।