फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There should be no mistake in preparing to deal with flood

Basti News: बाढ़ से निपटने की तैयारी में न हो कहीं कोई चूक

Fri, 09 Jun 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 09 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
There should be no mistake in preparing to deal with flood
राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अधिकारियों के साथ बंधे का किया निरीक्षण।
बस्ती। सूबे के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग रामकेश निषाद ने निर्देश दिया है कि बाढ़ से निपटने के लिए तटबंधों, बाढ़ चौकियों तथा सीवरों की सतत निगरानी की जाए। बाढ़ से निपटने की तैयारी 15 जून तक पूरी कर ली जाए। बाढ़ चौकियों पर प्रभारी/अभियंताओं के मोबाइल नंबर की सूची चस्पा कर कंट्रोल रूम को सक्रिय मोड पर रखा जाए ताकि बाढ़ के समय तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

जल शक्ति राज्यमंत्री बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि बाढ के समय स्थानीय स्तर पर नाविकों को लगाया जाना सुनिश्चित करें। इसके पूर्व बाढ़ में लगाई जाने वाली नौकाओं की सूची अवश्य तैयार करा लें। कहीं कोई चूक न होने पाये। राहत सामग्री के लिए सभी तैयारियों की प्रक्रिया पूरी करा लें।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बाढ खंड दिनेश कुमार ने बताया कि धुसवा, लोलपुर, चांदपुर कटरिया तटबंधों पर संवेदनशीलता के आधार पर कार्य संचालित है। 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है, अवशेष कार्य निर्धारित समय में अवश्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय, अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 राकेश कुमार गौतम, नलकूप के संतलाल प्रसाद, तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता, आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
--
जल शक्ति राज्य मंत्री ने कटरिया चांदपुर तटबंध का किया निरीक्षण

फोटो-

- बाढ़ से पूर्व सारे विकास कार्य पूरे करने का दिया निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

दुबौलिया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बृहस्पतिवार को अति संवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर का निरीक्षण किया। तटबंध पर खजांची पुर गांव के पास निर्माणाधीन ठोकर, स्पर का जायजा लेते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।


कहा कि बाढ़ आने से पूर्व सभी काम पूरे करा दिए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर आपात स्थिति से निपटने की तैयार पहले ही कर लें। बाढ़ चौकी चांदपुर पहुंचे मंत्री ने नक्शे के अनुसार नदी की भौगोलिक स्थिति को जाना और कटान स्थल की जानकारी ली। यहां से गौरा चांदपुर तटबंध पहुंचे मंत्री ने चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से बचाव के सारे इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए जाएं। बचाव कार्य में लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू, अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, बब्लू शुक्ला, संजय कुमार, संदीप चौबे, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed