{"_id":"68ae1c14d9ad40fd160167f3","slug":"there-is-no-water-in-the-minors-farmers-are-worried-basti-news-c-207-1-bst1004-142662-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: माइनरों में पानी नहीं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: माइनरों में पानी नहीं, किसान परेशान
Wed, 27 Aug 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ। सरयू नहर खंड चार की शाखाओं में पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। निजी साधनों से फसल की सिंचाई करानी पड़ रही है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है।
किसान यूनियन के रामनयन चौधरी, शिव प्रसाद, विश्राम कनौजिया, हरीश, कृष्णा गोपाल, शंभु प्रसाद, संजीव, राजेश, राकेश, कोदई, त्रिवेनी आदि ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व नहर बनाई गई थी लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इस नहर से खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती है। सल्टौआ, बस्थानवा, सूरतगढ़, हसनापुर, कनेथू, कोड़रा, महादेवा, मुरादपुर रजवाहा, शुमाली, औड़जंगल माइनर में कभी भी पानी नहीं जाता है। इन आधी-अधूरी सिल्ट सफाई से नहर झड़ियाें से पट गई है। अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन ने बताया निरीक्षण कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। कहीं नहरों में मरम्मत की आवश्यकता होगी तो सही कराया जाएगा। किसान सहयोग करें।