{"_id":"67a8e8758f974bf75a0acefa","slug":"there-is-a-sale-in-the-main-market-there-is-a-traffic-jam-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131749-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुख्य बाजार में लग रही सेल...लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुख्य बाजार में लग रही सेल...लग रहा जाम
Sun, 09 Feb 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की वजह से गांधीनगर में लग रहा जाम
गांधीनगर, शालीमार मार्केट, पुलिस चौकी के इर्दगिर्द लगते हैं सेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के एक मात्र मुख्य बाजार गांधीनगर में रविवार को लगने वाली कपड़ों की सेल के कारण जाम लग रहा है। पुलिस की तैनाती के बावजूद कोई रोकटोक नहीं है। हर रविवार को गांधीनगर मुख्य बाजार में पुलिस चौकी के इर्दगिर्द दुकानों के बाहर दुकानदार व अन्य लोग अतिक्रमण कर कपड़ों की सेल लगाते हैं।
दुकानों के बाहर कपड़ों की सेल लगाने वाले दुकानदार रोड पर बनी सफेद पट्टी तक बाहर सामान रखते हैं। इस कारण गांधीनगर पक्के बाजार, शालीमार मार्केट, हनुमानगढ़ी तक वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रविवार को मुख्य चौकों व अन्य जगहों पर पुलिस की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन चालक अपनी मर्जी से बाजार में वाहन खड़ा कर चले जाते हैं।
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह कहते हैं कि मुख्य बाजार में पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने से जाम का झाम बढ़ता जा रहा है। पार्किंग होती तो शहर में लगने वाले जाम से लोगाें को राहत मिल जाती। वाहन चालक बाजार में ही वाहनों को खड़ा कर सामान खरीदने चले जाते हैं। इससे दुकानदार व अन्य वाहन चालकों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी से खरीदारी करने आए पंकज ओझा बताते हैं कि दोपहर 12 से चार बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम को पांच से सात बजे तक जाम की परेशानी रहती है। बाजार ज्यादा फैला हुआ नहीं है, फिर भी एक बार जाम लग जाने के बाद 15 से 20 मिनट तक लोगों को परेशानी होती है। जाम बाजार में हो रहे अतिक्रमण के कारण लगता है।
..
कोट...
रविवार के दिन लगने वाली कपड़ों की सेल के कारण जाम लगता है। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम न लगे।
- सुनिष्ठा सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद