{"_id":"882ae6fb25d8b277631b48b79499eb3d","slug":"then-again-the-way-will-be-found-defects-pachpedia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी मिली तो दोबारा बनेगा पचपेड़िया मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी मिली तो दोबारा बनेगा पचपेड़िया मार्ग
अमर उजाला/बस्ती
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सोमवार को पचपेड़िया मार्ग का मुद्दा छाया रहा। तय हुआ कि खामी मिलने पर इस मार्ग को दोबारा बनवाया जाएगा।
वहीं सभासदों के एक गुट ने बगैर सूचना बैठक बुलाने की बात कहते हुए चेयरमैन पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया और नारेबाजी की। बाद में आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त को देकर मामले में चेयरमैन को हटाने कर दी।
वार्ड नंबर 21 के सभासद मोहम्मद अय्यूब के नेतृत्व में नाराजगी जताते हुए कुछ सभासदों ने कहा कि उनको बैठक की सूचना नहीं दी गई।
सभासदों ने कहा कि नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 86 (2) के अंतर्गत बोर्ड की बैठक बुलाने के लिए हम लोगों ने 10 दिसंबर को मांग अधियाचन(अनुरोध पत्र) दिया था।
तीस दिसंबर को स्मरण पत्र और चार जनवरी को इसके लिए धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन इसके बाद भी चुपके से बोर्ड की बैठक बुला ली गई।
बताया कि अध्यक्ष नियमों को ताक पर रखकर जबरदस्ती से पालिका चला रहे हैं। इसलिए उनको हटाया जाए। सभासदों ने अपर आयुक्त को ज्ञापन देकर मामले में दखल देने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद जावेद, अरशद मसूद, विमला देवी, हसन शादाब अफसर आदि शामिल हैं। नगर चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांडेय स्कूल से होकर हाइवे को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पालन न करने को लेकर सभासदों ने आवाज उठाई।
चेयरमैन ने कहा कि एई व जेई की जिम्मेदारी है कि वे निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें। बोर्ड ने सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर जरूरत के मुताबिक दोबारा सड़क बनाने का प्रस्ताव भी पास किया। चेयरमैन ने बोर्ड की बैठक बुलाने में मनमानी के आरोप को नकार दिया।
बताया कि सभी को सूचना दी जाती है। बगैर उचित कारण के दिया गया अधियाचन बोर्ड ने खारिज कर दिया है। निर्माण कार्यों में अनियमितता को लेकर बोर्ड सजग है।
अध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों में साफ सफाई, जल निकासी व नालियों को आपस में जोड़ने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन ईओ डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने किया। बैठक में सभासद जगदीश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, प्रफुल्ल, मोहम्मद इद्रीस, राजेंद्र सोनकर आदि उपस्थित रहे।