फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft of iron rods after stopping truck at a roadside eatery

Basti News: ढाबे पर ट्रक रोककर सरिया चोरी

Thu, 09 Jul 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Theft of iron rods after stopping truck at a roadside eatery
गैलेंट कंपनी की सरिया चुराने वाले गिरफ्तार चारो आरोपी। स्रोत- पुलिस
बस्ती। पुलिस ने सरिया चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने ढाबे को सरिया चोरी का ट्रांजिट प्वाइंट बना रखा था। हर खेप में सरिया गायब कर देते थे और वजन पूरा दिखाने के लिए पानी की भरी हुई बाल्टी रख देते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 बंडल (करीब 14 क्विंटल) चोरी की सरिया और वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है। सरिया सप्लाई करने वाली गोरखपुर की गैलेंट कंपनी को जब चोरी का शक हुआ तो इसकी शिकायत एडीजी से की। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ निवासी ट्रक चालक रवि सिंह गोरखपुर से सरिया लादकर निकलता था और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा जाफर गांव के पास हाईवे किनारे पटेल ढाबा एंड रेस्टोरेंट पर ट्रक रोकता था। यहां वह ट्रक से सरिया उतार देता था।
विज्ञापन

पहले से मौजूद ट्रैक्टर मालिक शुभम चौधरी दो मजदूरों गयासुद्दीन और सुरेश की मदद से सरिया दूसरी जगह पहुंचाकर जमा करता था। पर्याप्त मात्रा होने पर उसे नकद बेच दिया जाता था और रकम चारों आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी बस्ती पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया शुभम मुंडेरवा क्षेत्र के भुड़ली गांव का रहने वाला है। गयासुद्दीन नरियांव और सुरेश रमवापुर के रहने वाले हैं। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय, प्रभारी स्वाॅट/सर्विलांस टीम शेषनाथ यादव व अन्य शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed