{"_id":"6161de678ebc3eeb5c626d2f","slug":"theft-in-two-shops-in-the-same-night-basti-news-gkp4123576165","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात में दो दुकानों में चोरी
सिकंदरपुर(बस्ती)। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में चोरों ने एक ही रात में फल तथा तंबाकू की दुकान को निशाना बनाया है। पुलिस चोरी की दोनों घटनाओं को संदिग्ध बता रही है।
शुक्रवार रात सिकंदरपुर तिराहा स्थित दोनों दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने फल व्यवसायी रामचरण की दुकान से 15 हजार रुपये तथा सटे ही तंबाकू कारोबारी विनीत कश्यप की दुकान के गल्ले में रखा 16 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। दोनों व्यवसायियों का कहना है कि वह किराए के मकान में दुकान करते हैं। शुक्रवार को बिक्री से प्राप्त रकम तथा सामान रोज की भांति दुकान में बंद कर बाहर से शटर में ताला लगाकर सिकंदरपुर अंदर बाजार स्थित निवास पर सोने चले गए। शनिवार सुबह जब दोनों व्यापारी दुकान पर पहुंचे तो देखा दुकानों का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर रखी हुई रकम नहीं है। प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर अवधेश राज सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच की जा रही है।