फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft in six houses of two wards of Babhanan in a single night

Basti News: एक ही रात में बभनान के दो वार्डों के छह घरों में चोरी

Sun, 15 Feb 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Theft in six houses of two wards of Babhanan in a single night
बभनान। कस्बे के शिवाजी व राम जानकी नगर वार्ड में एक ही रात शुक्रवार को चोरों ने छह घरों में दस्तक दी। घरों से बॉक्स व संदूक निकाल ले गए जो सुबह गन्ने के खेत में मिला। चोर अपना जूता भी छोड़ कर चले गए। सूचना पर डायल 112 व पैकोलिया पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के उसका गांव के पूरब धर्मराज सिंह के घर पर पहुंचे चोरों ने एक कमरे को निशाना बनाते हो उसमें रखे दो बॉक्स लेकर भाग गए। इसके बाद इसी गांव के विश्वनाथ सिंह के घर पहुंचे, जहां एक कमरे में रखे दो बक्सों को लेकर कर बाहर निकल गए और किसी को भनक तक नहीं लग पाई। इसी गांव के राजन सिंह के घर पर चोरों ने धावा बोला। इस बीच घर की एक महिला जग गई और सिर्फ एक बैग ही लेकर चोर भाग पाए।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के चंद्र किशोर सिंह के घरों पर भी चोर ने धावा बोला, मगर जग जाने के बाद वहां चोर कामयाब नहीं हो पाए। घटना के बाद रात में ही गांव में डायल 112 की टीम पहुंची। धर्मराज सिंह ने बताया कि उसके घर से जो दो बॉक्स चोर ले गए, वह सुबह गांव के बगल गन्ने के खेत में मिल गया। बॉक्स में कागजात व कपड़े थे, जिन्हें चोर छोड़ गए। विश्वनाथ सिंह के घर से भी जो बाॅक्स ले गए थे, उसमें कपड़े के अलावा कुछ सामान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोर पैकोलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी नगर वार्ड में चेतरा गांव पहुंचे। गांव के पंचराम शर्मा के घर में घुसे चोर बॉक्स को चुरा ले गए। ग्रामीणों ने सुबह उस बॉक्स को गांव के बाहर बरामद किया। इसी गांव के विनोद शर्मा के घर भी चोर पहुंचे थे, जहां चोर चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। एक ही रात छह घरों में चोरों के दस्तक के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया केके साहू ने बताया कि दो गांव में छह घरों में कर घुसे हैं, मगर नकदी व जेवरात चोरी नहीं हो पाया है। चोर गांव के सिवान में बॉक्स व संदूक को छोड़ दिए हैं। मौके की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed