{"_id":"60bbbae68ebc3ef7893ac1d7","slug":"theft-in-minister-house-basti-news-gkp3970312184","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण मंत्री रमापति राम के निजी सचिव के बंद घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण मंत्री रमापति राम के निजी सचिव के बंद घर में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण मंत्री रमापति राम के निजी सचिव के बंद घर में चोरी
निजी सचिव के बेटे ने कप्तानगंज थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
फॉरेंसिक टीम ने निजी सचिव के घर से जुटाए चोरों तक पहुंचने के साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/बस्ती। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति राम शास्त्री के प्रधान निजी सचिव के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम स्थित बंद घर में चोरी का मामला सामने से शनिवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची मुकामी पुलिस ने चोरों तक पहुंचने से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए। मामले में निजी सचिव के बेटे की ओर से अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम गांव के रहने वाले सचिवालय में अधिकारी हैं और मौजूदा समय में समाज कल्याण मंत्री रमापति राम शास्त्री के प्रधान निजी सचिव हैं। उनका पूरा परिवार लखनऊ में रहता है। गड़हा गौतम गांव स्थित घर में ताला लगा रहता है। 23 अप्रैल को उनके बेटे अनुराग उर्फ टोनी की की शादी थी, जो कोरोना के कारण टल गई। अनुराग ने तहरीर में बताया कि शादी की तैयारी के लिए लगभग 15 दिन पहले गांव आए थे। शादी के सामान व जेवरात आदि खरीद कर घर में रख कर लखनऊ चले गए थे। शुक्रवार की देर रात वह परिवार के साथ गांव पहुंचे, तो बाहर का ताला यथावत बंद मिला। जब ताला खोलकर अंदर गए तो सारे कमरों का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरी गए सामान की कीमत करीब सवा दो लाख रुपये बताई जा रही है। कप्तानगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।