{"_id":"6857162578a97e013c0b3a8b","slug":"theft-in-a-shop-exposed-76-mobile-phones-recovered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138711-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 76 मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 76 मोबाइल फोन बरामद
Sun, 22 Jun 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर बाजार कस्बे की मोबाइल की दुकान में 15-16 मई की रात हुई तीन लाख से अधिक कीमत के मोबाइल फोन की चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश का दावा किया है। आरोपी शिवा गौतम को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 76 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वारदात में शामिल आरोपी सतीश यादव को भी पुलिस ने चिह्नित किया है लेकिन, वह पुणे (महाराष्ट्र) भाग गया है।
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन पर दोनों आरोपियों की बात होती रहती थी। पुणे भागे आरोपी सतीश यादव के कहने पर रुधौली थानाक्षेत्र के मझौआ कला निवासी शिवा गौतम शुक्रवार को चोरी के मोबाइल फोन बेचने जा रहा था। उसी समय नगर थाने की पुलिस ने फुटहिया चौराहे के पास से घेरकर पकड़ लिया। एसपी अभिनंदन ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि नगर थाना क्षेत्र के लखनहट निवासी सूरज ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। बताया था कि 15 मई की रात मुख्य सड़क पर अपनी दुकान का शटर बंद करके घर चला गया था। सुबह उन्हें मकान मालिक और बगल की दुकान में काम करने वाले ने सूचना दी कि शटर गैलरी की ओर से खुला है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि दुकान से लगभग ढाई लाख रुपये के मोबाइल और अन्य कीमती एसेसरीज गायब थे।
केस दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी का मोबाइल बेचने के लिए फुटहिया से होकर जाने वाला है। टीम के साथ फुटहिया फ्लाईओवर की साइड लेन में तड़के करीब पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछने पर उसने अपने को शिवा गौतम बताया। मोबाइल के बारे में उसने बताया कि सतीश यादव निवासी बैहार थाना कप्तानगंज के साथ उसने चोरी की थी। गिरफ्तार शिवा पर कोतवाली और रुधौली थाने में भी चोरी के तीन केस दर्ज हैं।