{"_id":"670835d55c79e7fc21050976","slug":"theft-by-masking-the-house-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125431-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर में नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर में नकब लगाकर चोरी
Fri, 11 Oct 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। सुकरौली चौधरी गांव में बुधवार की रात एक घर में नकब लगाकर चोरों ने जेवरात समेत गेहूं-चावल चुरा लिया।
सुकरौली चौधरी निवासी सीताराम यादव के घर में उत्तर की दीवार में नकब लगाई गई। घर में रखे आलमारी तोड़कर पत्नी और बहू के आभूषण के अलावा गेहूं व चावल भी चोर चुरा ले गए।
करीब चार बजे सीताराम की बेटी मालती और छोटी बहू साधना की नींद खुली। घर से बाहर निकलने के लिए मुख्य दरवाजे पर पहुंचीं तो दरवाजा बाहर से बंद था। दोनों ने कमरे के बगल में सटे कमरे को देखा तो नकब कटी थी। इसके अलावा आलमारी खुली थी। सामान बिखरे पड़े थे। परिजनों ने गुजरात के सूरत शहर में रह रहे भाई राम सुमेर यादव को फोन कर चोरी की जानकारी दी।
गांव के ही सुरेंद्र को फोन कर बाहर से बंद दरवाजे को खोलवाया। एसएचओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ा