फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft by breaking the locks of two shops in one night

Basti News: एक ही रात में दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 29 Jun 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of two shops in one night
महराजगंज (बस्ती)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव में शुक्रवार की रात दो दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले छानबीन की।
विज्ञापन

सुरजू पुत्र संकर लबदहा खरथुआ गांव के बाहर संसारीपुर पैकोलिया मार्ग पर मकान बनवा कर किराने तथा कास्मेटिक का सामान बेचते हैं। शुक्रवार की रात शटर में ताला लगाकर घर सोने चले गए थे। शनिवार को सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा था। उसमें रखी नकदी, सोने का सामान, कास्मेटिक का सामान, बिस्कुट, साबुन, पान मसाला आदि गायब थे। दूसरी घटना बगल में ही सिलाई की दुकान में हुई। बृहस्पतिवार की शाम त्रिभवन पुत्र निवासी केशवपुर थाना हर्रैया खरथुआ चैराहे पर दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। शनिवार को जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा था। दुकान में रखा पांच जोड़ी पैंट-शर्ट, तीन हजार रुपये सहित अन्य सामान गायब थे। ग्राम प्रधान ने थाने में सूचना दी है। पैकोलिया थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया कि चोरी की दोनों वारदातों की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed