{"_id":"60f708f78ebc3e68fb17fe26","slug":"the-young-man-gave-his-life-by-coming-in-front-of-the-train-basti-news-gkp4025980132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे आकर युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे आकर युवक ने दे दी जान
विज्ञापन
ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान
गौर थाने के तिनहरी गांव के निवासी थे नरेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। टिनिच रेलवे स्टेशन से 100 मीटर पूरब 26 वर्षीय युवक की मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि नरेंद्र ने खुद ही ट्रेन के आगे आकर जान दी है।
गौर थानाक्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत तिनहरी गांव निवासी नरेंद्र सुबह घर से बस्ती जाने के लिए निकले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह नौ बजे बस्ती की तरफ से आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। मृतक के छोटे भाई सुधीर ने बताया कि वह गत कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। सोमवार को घर लाया गया था। पिता ने काफी समझाया बुझाया। मंगलवार को पिता रोजी रोटी के लिए मुंबई चले गए। इनके जाने के कुछ देर बाद नरेंद्र भी निकल गए। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।