{"_id":"6a88ab38a8627b54140d1aab","slug":"the-written-examination-for-the-combined-lower-subordinate-services-will-be-held-at-17-centres-basti-news-c-207-1-bst1006-164832-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 17 केंद्रों पर होगी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 17 केंद्रों पर होगी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा की लिखित परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य लिखित परीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की बैठक डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परीक्षा को पूरी शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल अथवा अनुचित साधन का प्रयोग नहीं होने दिया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग के निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का समय से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की जांच कर लें तथा परीक्षा के दौरान सतत निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, जांच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावी रहे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 23 अगस्त 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिसमें लगभग 6192 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को नकलविहीन, निर्विवाद एवं सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करें।