फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The women travelling in the car entered the police station and started fighting

Basti News: कार सवार युवतियों ने थाने में घुसकर की मारपीट

Fri, 13 Jun 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The women travelling in the car entered the police station and started fighting
नगर बाजार (बस्ती)। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के अकसड़ा टोल प्लाजा के पास ट्रक की साइड लगने से बौखलाई कार सवार युवतियों ने बुधवार शाम को जमकर उत्पात मचाया। शिकायत करने गई महिला को थाने में घुसकर पीटा। वहां से भागकर महिला थाने के बाहर आई तो बीच सड़क पर ही मारपीट होने लगी। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। राहगीर मारपीट का वीडियो बनाने में लगे रहे। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी महिलाओं ने अभद्रता की। पुलिस ने दो अलग-अलग तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एक कार में सवार होकर कुछ लोग कलवारी की तरफ जा रहे थे। नगर थानाक्षेत्र के एकसड़ा के पास ट्रक की कार से टक्कर हो गई। रुधौली थानाक्षेत्र के बहादुरपुर निवासी मोतीराम चौधरी ने आरोप लगाया कि कार में सवार आरोही दुबे, सोमनाथ, अनीता त्रिपाठी, राजवंत दुबे व रागिनी दुबे ने उनके चालक गंगासागर यादव निवासी चंगेरवा थाना लालगंज को मारा-पीटा।
विज्ञापन

वहां से कार में सवार होकर सभी लोग निकले तो नगर कस्बे के पेट्रोल पंप के पास रिश्तेदारी से लौट रहे कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला निवासी विजय कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि दुर्घटना में घायल लोग इसकी सूचना देने थाने पर आ रहे थे तो टक्कर मारने वाली कार में सवार होकर युवतियां व अन्य लोग थाने में घुस गए और अपशब्द कहते हुए वहां भी शिकायतकर्ताओें से मारपीट करने लगे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोतीराम चौधरी व विजय कुमार की अलग-अलग तहरीर पर आरोही दुबे निवासी चिनहट तिराहा न्यू नंदी बिहार काॅलोनी लखनऊ, सोमनाथ निवासी पचारी कला थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, अंकिता, राजवंत दुबे, रागिनी निवासी गोपालपुर थाना कलवारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, बलबा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि कार कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed