फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The weather was kind...when the sun came out in the afternoon, the hustle and bustle increased.

Basti News: मेहरबान हुआ मौसम...दोपहर में निकली धूप तो बढ़ी चहल-पहल

Fri, 02 Jan 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The weather was kind...when the sun came out in the afternoon, the hustle and bustle increased.
गांधीनगर में बढ़ी भीड़।
बस्ती। नए साल के पहले दिन मौसम ने खूब दोस्ती निभाई। सुबह हुई तो चारों तरफ घने कोहरे की चादर से धरती ढंकी रही। लुढ़के हुए तापमान में लोग बाहर निकले तो ठिठुरन महसूस किए।
विज्ञापन

इस माहौल में नए साल 2026 के बधाई का दौर भी शुरू हुआ। 11 बजते-बजते स्थिति बदल गई। नए साल पर मौसम भी मेहरबान रहा, दिन में 11 बजे के बाद जब धूप खिली तो सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह बाद सूरज निकले तो हर कोई निहाल हो गया। गुनगुनी धूप के बीच चहल पहल बढ़ गई। न्यू ईयर की पार्टी की रंगत और बढ़ गई। बच्चे बाहर निकलकर उछल कूद करने लगे। बड़े- बुजुर्ग भी खुशनुमा मौसम देख उत्साहित रहे। सड़क, बाजार हर तरफ सामान्य दिनों की तरह रौनक लौट आई। दो पहिया, ऑटो रिक्शा वाहनों पर बैठकर लोग शैर सपाटे के लिए निकल पड़े। गांधीनगर बाजार में मौसम बदलते ही हलचल बढ़ गई। न्यू ईयर की वजह से लोग गिफ्ट, कपड़ा आदि उपहार खरीदने के लिए पहुंचे। जीआईसी से लेकर टाउन क्लब तक जगह- जगह जाम की स्थिति रही। काफी दिन बाद लोग खिले हुए धूप में बाजार निकले। दुकानदार भी ग्राहकों की भीड़ देख खुश नजर आए। कपड़ा व्यावसायी प्रहलाद मोदी ने कहा कि 8-10 दिन से मौसम की वजह से ग्राहकों का आना कम हो गया था। आज नए साल और धूप खिलने के कारण ग्राहकों की अच्छी संख्या दुकान पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान बढ़कर 15 डिग्री पहुंचा : बृहस्पतिवार को दोपहर में अच्छी धूप निकलने के बाद तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। सुबह तक 13 डिग्री अधिकतम तापमान दोपहर बाद 15 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी सात डिग्री पर ही टिका हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र बताते हैं कि इधर मौसम में परिवर्तन की संभावना बढ़ गई है। दिन में धूप निकलेगी। सुबह-शाम घना कोहरा भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed