फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The weather took a turn...the city was covered in fog, the mercury also dropped.

Basti News: मौसम ने लिया करवट...कोहरे से ढका शहर, पारा भी लुढ़का

Sat, 13 Dec 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The weather took a turn...the city was covered in fog, the mercury also dropped.
सुबह घने कोहरे के बीच चल रहे लोग।
बस्ती। मौसम ने करवट ले लिया है। पारा लुढ़कने के साथ ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-शाम घना कोहरा पड़ रहा है। वाहनों से चलने पर दूर तक दृश्यता गायब है। जिससे हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ाें से बदन अच्छी तरह ढककर लोग बाहर निकल रहे हैं। सुबह-शाम घरों के अंदर लोग हीटर, ब्लोअर के सहारे समय बिता रहे है। गांवों में तापमान में और गिरावट महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह हुई तो आसमान में धुंध के साथ घने कोहरे छाए रहे। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 14 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में 10 बजे के बाद कोहरे को चीरते हुए सूर्यदेव का आभामंडल दिखाई देने लगा। धूप खिलने के साथ दोपहर तक अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर पहुंचा। लेकिन, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर ही टिका रहा। कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित नजर आया। बच्चे कोहरे के धुंध में स्कूल जाते हुए दिखे। वहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार ठंड ने 20 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। आने वाले एक सप्ताह में पारा और लुढ़केगा तथा कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इधर तीन दिनों से ठंड ने अपना प्रभावी असर दिखाना शुरू कर दिया है। घरों के भीतर भी ठंड महसूस की जाने लगी है। चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को काफी सजग रहने की जरूरत है। वाहन पर चलते समय गर्म कपड़ों से बदन अच्छी तरह ढका होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
सुबह हाईवे पर रेंगते हुए चल रहे थे वाहन
महराजगंज। बृहस्पतिवार देर रात से छाए घने कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। शुक्रवार को कोहरे ने हाईवे समेत पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया। सुबह दस बजे तक कोहरा का असर रहा। दिन में धुंध भी छाया रहा। सुबह सात बजे तक हाईवे पर घने कोहरे के चलते कुछ मीटर के बाद आगे कुछ नहीं दिख रहा है। जिससे वाहनों की लाइट जलाकर लोग धीमी गति से चल रहे थे। दृश्यता कम होने के कारण ट्रक, कार, बस, दोपहिया वाहनों की रफ्तार थमी रही। कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रियों ने बताया कि कोहरे के चलते यात्रा के दौरान खतरा बढ़ गया है। सड़क पर डिवाइडर और साइन बोर्ड भी कोहरे के धुंध में गुम हो गए है। रिफ्लेक्टर न होने से यह दूर से नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ ट्रकों के अचानक ब्रेक लगाने से विक्रमजोत ,संसारीपुर, छावनी में हल्के टक्कर की घटनाएं भी सामने आईं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed