फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The way is clear for the return of 11 youths stranded in Saudi Arabia.

Basti News: सऊदी अरब में फंसे 11 युवकों की वतन वापसी का रास्ता साफ

Fri, 06 Feb 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for the return of 11 youths stranded in Saudi Arabia.
नगर थाना क्षेत्र के भटहा निवासी सत्य नरायन के परिजन। संवाद
नगर बाजार (बस्ती)। सऊदी अरब में फंसे जिले के 11 युवकों के वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि सऊदी स्थित कंपनी ने सभी श्रमिकों की भारत वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। इस खबर के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है और खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सऊदी अरब में फंसे नगर थाना क्षेत्र के भटहा निवासी सत्य नारायण तथा पिपरा गौतम निवासी धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने मोबाइल पर बातचीत में बताया कि कंपनी ने उन सभी को भारत भेजने के लिए उनके कागजात उपलब्ध करा दिए हैं। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। संभावना है 10 से 11 फरवरी के बीच वे लोग अपने देश पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

वतन वापसी की सूची में शामिल युवकों में अविनाश पुत्र ध्रुव नारायण निवासी रघुनाथपुर थाना वाल्टरगंज, धर्मेंद्र कुमार मौर्य पुत्र अर्जुन मौर्य निवासी पिपरा गौतम थाना नगर, पंकज कुमार शर्मा पुत्र गोरखनाथ निवासी बरगदवा थाना पैकोलिया, पंकज यादव पुत्र जगनरायन यादव निवासी लोनियापार थाना छावनी, गिरीश चंद पुत्र फूलचंद निवासी रैपुरा जंगल, विजय कुमार पुत्र राजकुमार निवासी पिपरा जप्ती थाना हर्रैया, शुभम पुत्र गौरी निवासी सैफाबाद थाना दुबौलिया, उमेश कुमार चौहान पुत्र नरेश चंद चौहान निवासी जुआजोत, रूपचंद्र पुत्र राम प्यारे निवासी नरसिंहपुर थाना दुबौलिया, सत्य नारायण पुत्र रामजीत निवासी भटहा थाना नगर, जसवंत पुत्र देवनरायन निवासी अशोकपुर थाना दुबौलिया शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य युवक दूसरे जनपद के भी सऊदी अरब में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed