फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The water level of Saryu is decreasing rapidly...erosion has started on the embankments

Basti News: तेजी से घट रहा सरयू का जल स्तर...तटबंधों पर कटान शुरू

Tue, 12 Aug 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu is decreasing rapidly...erosion has started on the embankments
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। फिर भी नदी लाल निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तटबंधों पर दबाव है। जलस्तर घटने से कटान शुरू हो गया है। इससे खतरा मंडराने लगा है। कटान से ग्रामीण सहमे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार नदी का जलस्तर 93 मीटर पर दर्ज किया गया है। जो खतरे के लाल निशान 92.53 मीटर से 27 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ का पानी गांव से निकलने लगा है। कटरिया-चांदपुर तटबंध के ठोकर पर दबाव बना है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के सामने पांच सौ मीटर के दायरे में दबाव बना हुआ है। दुबौलिया ब्लॉक के सुविकाबाबू गांव जाने वाले मार्ग पर अभी भी पानी भरा हुआ है। इससे आवागमन बाधित है। आसपास जलभराव से संक्रमण फैलने का भी डर है।
विज्ञापन

बताते हैं कि सुबह तक पानी निकालने की उम्मीद है। वहीं विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, टेढ़वा, बर्दिया लोहार गांव से अब धीरे-धीरे पानी हटने लगा है। जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली है, जबकि घरों के आसपास गड्ढों में पानी भर होने के कारण संक्रामक रोगों का फैलने का खतरा बढ़ गया है। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार बाढ़ के मद्देजनर सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर कटरिया तटबंध पर काशीपुर के पास बनी बाढ़ चौकी पर दो चौकीदार रात्रि निवास भी कर रहे हैं ,जबकि कटरिया चांदपुर तटबंध पर खलवा गांव के निकट बने बाढ़ चौकी पर अवर अभियंता के साथ अन्य लोग भी निवास करते हैं। यहां पर बाहर से आने वाले बाढ़ खंड विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अक्सर भोजन आदि भी रुक कर करते हैं। गौरा सैफाबाद तटबंध पर दलपतपुर के पास बने बाढ़ चौकी पर मेट व अन्य दो लोग रहते हैं।
---
कटान शुरू होने से दशहत में लोग, मांग रहे मदद
विक्रमजोत। सरयू नदी का जलस्तर तेजी घटने के कारण कटान शुरू हो गई है। पानी कम होने से नदी दल हो रही। जमीनों को काटकर धारा में बहा रही है। अपस्ट्रीम में नदी एक बार फिर स्थिर हो गई है। जिससे जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका है। विक्रमजोत के एलवी तटबंध से सटे केशवपुर, रानीपुर कठवनियां, भरथापुर, कल्यानपुर के पड़ाव बीडी तटबंध के अर्जुनपुर, पकड़ी संग्राम सहित जगहों पर कटान तेज है। बाढ़ खंड के अधिकारी लगातार परकोपाइन सहित अन्य उपकरणों के माध्यम से कटान रोकने के काम में जुटे हैं। सहायक अभियंता बाढ़ खंड धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी संवेदनशील जगहों पर निगरानी की जा रही है। सभी जगहों पर कटान अंडर कंट्रोल है। नदी का पानी कम हो रहा है। कहीं कोई चिंता जनक बात नहीं है। संवाद

----
तटबंध के किनारे बसे गांव का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ
कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सैदाबाद कलवारी तटबंध के किनारे मांझा खुर्द गांव का सोमवार को बीडीओ घीसम प्रसाद ने जायजा लिया। तटबंध के दक्षिण तरफ फसल डूब गई है। खेतों में पानी भरने की वजह से पशुओं के लिए हरे चारे की कटाई की भी समस्या हो रही है क्योंकि किसान अपने पशुओं को तटबंध के दक्षिण खेतों में ही चराते थे जहां अब पानी भर गया है। ग्रामीणों को हो रहे समस्याओं के बारे में भी जानकारी की। बीडीओ ने बताया कि नदी का पानी अभी तटबंध से नीचे ही है, लेकिन किसानों के फसल जलमग्न हो गये हैं। सचिव राजीव श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed