{"_id":"670b7c0a59e1196f000ee9b9","slug":"the-victim-who-went-to-get-medical-treatment-in-basti-could-not-be-tested-complaint-to-dm-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नहीं हो सका दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल, आरोप- असहज होने वाले सवाल पूछते हैं स्टाफ; डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नहीं हो सका दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल, आरोप- असहज होने वाले सवाल पूछते हैं स्टाफ; डीएम से शिकायत
Sun, 13 Oct 2024 01:21 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:21 PM IST
सार
लालगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसका आरोप है कि 2019 में कस्बे की एक दुकान पर वह फोटो कॉपी कराने गई थी। वहां दुकान के अंदर हीटर जल रहा था। दुकानदार ने उसे अंदर बुलाकर कहा कि ठंड बहुत है,हाथ सेंक लो। इसी दौरान चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोस कर दिया और उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़ित का नहीं हो सका मेडिकल परीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनसेवा केंद्र में 2019 में फोटो कॉपी कराने गई युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता का मेडिकल कराने में अड़चने आ रही हैं। जिला महिला अस्पताल से शनिवार को उसे वापस लौटना पड़ा। मामला डीएम रविश गुप्ता तक पहुंचा।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि मेडिकल कराने जाने पर महिला अस्पताल में उसके साथ ठीक तरह से व्यवहार नहीं किया गया। अस्पताल कर्मियों ने अनाप शनाप सवाल पूछे, जिससे वह असहज हो गई। सोमवार को उसे फिर बुलाया गया है।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसका आरोप है कि 2019 में कस्बे की एक दुकान पर वह फोटो कॉपी कराने गई थी। वहां दुकान के अंदर हीटर जल रहा था। दुकानदार ने उसे अंदर बुलाकर कहा कि ठंड बहुत है,हाथ सेंक लो।
विज्ञापन
इसके बाद वह चाय लेकर आया और उसे पिलाया। चाय में नशीला पदार्थ मिलाया था इसलिए वह अचेत हो गई। आरोप है कि दुकानदार और इसके दो दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका उसके वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करता रहा। लालगंज थाने में एक हफ्ते पहले केस दर्ज किया गया। अब उसका मेडिकल कराया जा रहा है। सीओ संजय सिंह ने बनाया कि सोमवार को मेडिकल कराया जायेगा।