फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The tussle over unloading is not ending, farmers are worried

Basti News: उतराई को लेकर नहीं खत्म हो रही खींचतान, किसान परेशान

Sun, 24 Nov 2024 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
The tussle over unloading is not ending, farmers are worried
- कुछ क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल जारी तो कुछ पर सन्नाटा
विज्ञापन


- बभनान चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर उतराई को लेकर सबसे ज्यादा किचकिच
संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान। बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र 21 नवंबर से चालू है। मगर कई क्रय केंद्रों पर उतराई को लेकर विवाद की स्थिति है। वहां किसान उतराई नहीं देना चाहते हैं, और क्रय केंद्र पर उपलब्ध मजदूर बिना सौ रुपये लिए गन्ना उतारने को तैयार नहीं हैं।

मौजूदा पेराई सत्र में किसान अब उतरवाई देना नहीं चाहते हैं। इसके चलते श्रमिक क्रय केंद्र छोड़कर भाग रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक ट्रांसपोर्टर ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्र पर लोड करने के लिए जो लेबर आते हैं, उनका ट्रांसपोर्टर से कोई लेना देना नहीं होता। वह कहां से आते हैं, और क्या उन्हें मिलता है, यह भी किसी ट्रांसपोर्टर को नहीं पता रहता है।
विज्ञापन

यह कार्य चीनी मिल के ही जिम्मेदार करते हैं। वर्षों से चीनी मिल द्वारा ट्रांसपोर्टरों के खाते में क्रय केंद्रों पर काम करने वाले लेबरों का भी पैसा डाला जाता है। यह पैसा ट्रांसपोर्टर द्वारा लेबरों को चेक से दिया जाता है। मौजूदा सत्र में गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसान श्रमिकों को मजदूरी नहीं देना चाह रहे हैं। इसके चलते कई जगह क्रय केंद्र से लेबर नदारत हो गए हैं। कई जगह पर गन्ना लोडिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जब गौर ब्लाॅक क्षेत्र के रमवापुर क्रय केंद्र का पड़ताल की गई तो वहां श्रमिक नदारद थे, जबकि तेंदुआ क्रय केंद्र पर गाड़ी फंस जाने के कारण तौल नहीं हो पा रही थी।
-----------
परंपरा बन गई उतराई देना
गन्ना विभाग के लोगों की मानें तो नियम है कि किसान जब क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे तो वह तौल करने के बाद गन्ने को अपनी गाड़ी से उतार कर उसका चट्टा लगा दे, लेकिन किसान गन्ना उतारकर चट्टा लगाने के बजाय क्रय केंद्र के श्रमिकों से गन्ना उतारवाने के लिए उन्हें उतरवाई देने लगे। धीरे-धरे यह परंपरा बन गई। किसानों का कहना है कि गन्ना उतरवाई के नाम पर शोषण किया जा रहा है।

-----------
गौर क्षेत्र के रमवापुर क्रय केंद्र पर विवाद होने से वहां रविवार को दिन में तौल हो पाई है। पिकौरा क्रय केंद्र पर रास्ता खराब होने से वहां का गन्ना सूअरबरवा केंद्र पर तौल हो रहा है, जबकि आमा बी क्रय केंद्र आमा क्रय केंद्र से संबंध किया गया है।
-दिनेश राय, महाप्रबंधक गाना, बभनान चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed