फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The train that was supposed to arrive at 7:12 in the morning did not arrive until 11:30 at night.

सुबह 7:12 बजे आने वाली ट्रेन रात 11:30 तक नहीं आई

Sat, 18 May 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The train that was supposed to arrive at 7:12 in the morning did not arrive until 11:30 at night.
अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन 21 घंटे विलंब, यात्रियों को गर्मी में स्टेशन पर गुजारना पड़ रहा वक्त, कई यात्रियों ने निरस्त कराया टिकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। शुक्रवार को सुबह 7:12 बजे आने वाली अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पर रात 11:30 बजे तक नहीं पहुंची थी। यह ट्रेन 21 घंटे की देरी से चल रही है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रात 11:30 बजे यह ट्रेन शाहजहांपुर के पास रोज जंक्शन पर खड़ी थी। इससे सुबह ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कलवारी क्षेत्र के रामकवल को अपने परिवार के साथ पंजाब के अमृतसर जाना था। वह परिवार के साथ सुबह स्टेशन पर पहुंच गए। यहां आने पर पता चला ट्रेन काफी विलंब है। इसके बाद वह बच्चों और परिवार के साथ स्टेशन परिसर में ट्रेन का इंतजार करते रहे। उमस भरी गर्मी के चलते बच्चे काफी परेशान नजर आए। बांसी के अविनाश चंद्र वर्मा को मुजफ्फरपुर तक की यात्रा करनी है। वह ट्रेन पकड़ने के लिए समय से स्टेशन पहुंच गए, लेकिन बाद में पता चला कि मुजफ्फरपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही है। इस पर वह टिकट निरस्त कराकर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की समय सारिणी के अनुसार, सबसे ज्यादा अमृतसर-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 21 घंटे, मऊ-आनंद विहार 8:30 घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस 10 घंटे, कुशीनगर डाउन एक्सप्रेस 17 घंटे, भागलपुर-जम्मूतवी डाउन एक्सप्रेस 5:30 घंटे, मुंबई-गोरखपुर समर स्पेशल अप ट्रेन 4 घंटे, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर 18 घंटे व आनंद विहार-कटिहार अप एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे की देरी से चल रही है।

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से बड़ी संख्या में आए दिन गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन होने की वजह से कई एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चल रही है।ऐसे में बड़े शहरों से आने और जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिनका शहर में रुकने के लिए कोई ठिकाना नहीं है।

वह स्टेशन पर ही समय व्यतीत कर रहे हैं।कई यात्रियों को परिवार के साथ प्लेटफार्म पर समय काटने को मजबूर हो रहे हैं।
...


लुधियाना से बस्ती तक के सफर मे 12 से 15 घंटे लगता है। इस बार 22 घंटे ट्रेन से यात्रा करनी पड़ी। गर्मी के चलते काफी परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेन के विलंब होने से हुई है।
-माला, यात्री

इस समय एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करना आसान नहीं है। क्योंकि किसान आंदोलन की वजह से ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। यात्रियों को स्टेशन पर एक से दो दिन तक ट्रेन की प्रतीक्षा को लेकर समय बिताना पड़ रहा है।

नरसिंह, यात्री
...
चुनाव से लौटीं 20 बसें.... 46 का इंतजार
रोडवेज की चुनाव ड्यूटी में लगींं 66 बसों में से शुक्रवार को 20 बस लौट आईं, मगर ये बसें तत्काल रूटों पर भेजने लायक नहीं है। बसों को दुरुस्त करने के रोडवेज प्रशासन ने कार्यशाला को निर्देश दिए हैं। क्योंंकि इन बसों को अगले चरण के लिए ड्यूटी पर भेजा जाना है। इधर चुनाव के चलते बस से जाने वाले यात्रियों की सांसत हो गई है। लखनऊ, कानपुर, आगरा के अलावा दिल्ली के लिए छिटपुट बसें ही निकल रही हैं। एआरएम आयुष भटनागर ने कहा कि सवारियों के अनुपात में बसों को लंबी दूरी पर भेजा जा रहा है। इन दिनों यात्री भी कम आ रहे हैं, इसलिए थोड़ी राहत है। चुनाव बाद बसों का संचालन सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed