{"_id":"623a09c7cb637705cf2cf4c0","slug":"the-teams-of-banaras-prayagraj-gorakhpur-and-saharanpur-reached-the-semi-finals-basti-news-gkp4307176115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमिफाइनल में पहुंचीं बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर और सहारनपुर की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमिफाइनल में पहुंचीं बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर और सहारनपुर की टीमें
विज्ञापन

बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल में बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर और सहारनपुर का दबदबा रहा। शानदार प्रदर्शन की बदौलत इन टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि बस्ती, बरेली, अयोध्या और कानपुर मंडल की टीमों को हार का सामना करना पड़ा।
सुबह की पाली में तीसरे दिन पहला मैच कानपुर बनाम मिर्जापुर के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर ने 09-04 गोल से मैच जीतकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। कानपुर की ओर से तमन्ना ने चार और मिर्जापुर की ओर से भावना व खुश्बू ने दो-दो गोल किए। दूसरा मैच बरेली बनाम देवीपाटन मंडल के बीच खेला गया। जिसमें बरेली की रिया के शानदार तीन गोल की बदौलत उनकी टीम 05-00 से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। दूसरी पाली के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए, जिसका उद्घाटन सीआरओ नीता यादव ने किया। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बनारस ओर बरेली के बीच हुआ।
बनारस ने यह मैच 05-00 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसमें बनारस की सुमन ने सर्वाधिक दो गोल किए। दूसरा क्वार्टर फाइनल अयोध्या बनाम प्रयागराज के बीच हुआ। जिसमें प्रयागराज ने 09-04 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसमें चंदा ने चार, सलोनी ने दो और रिद्धी ने तीन गोल किए। तीसरा क्वार्टर फाइनल बस्ती बनाम गोरखपुर के बीच हुआ। जिसमें गोरखपुर ने 12-06 गोल से बस्ती को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में गोरखपुर की मुस्कान ने छह और बस्ती की स्मिता ने तीन गोल किए। चौथा क्वार्टर फाइनल सहारनपुर बनाम कानपुर के बीच हुआ। इसमें सहारनपुर ने 10-06 गोल से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सहारनपुर की ओर से शिवानी ने सात और कानपुर की ओर से तमन्ना ने तीन गोल किए। मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, विकास सोनकर, अमन पांडेय, नेहा, परवेंद्र, अंशुमान और संदीप यादव मौजूद रहे।