{"_id":"685c51dd867c9528cc09fbb8","slug":"the-team-measured-the-disputed-land-basti-news-c-207-1-bst1001-138984-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवादित भूमि की टीम ने की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवादित भूमि की टीम ने की पैमाइश
Thu, 26 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत मुंडेरवा के वार्ड नंबर चार शास्त्री नगर में निर्माणाधीन मकान की शिकायत आयुक्त अखिलेश सिंह से की गई थी। शिकायतकर्ता हल्लौर नगरा निवासी रामानंद यादव का आरोप है कि संबंधित मकान बंजर भूमि पर बन रहा है। आयुक्त के निर्देश के बाद बुधवार को मौके पर राजस्व टीम पहुंची। जमीन की पैमाइश की गई तो टीम ने मकान के निर्माण को सही ठहराया।
नायब तहसीलदार कमलेंद्र प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस बल के साथ निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। पता चला कि सरौली निवासी रमेश चंद्र चौधरी शास्त्री नगर वार्ड में मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर रेलवे केबिन के बगल जमीन खरीद कर मकान का निर्माण करवा रहे हैं। शिकायत कर्ता इस जमीन को बंजर भूमि बता रहे हैं। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश शुरू की तो नाप में मकान का निर्माण सही पाया गया।
हालांकि शिकायतकर्ता ने मापी की प्रक्रिया पर असंतोष व्यक्त किया है। नायब तहसीलदार कमलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निर्माण बैनामे की जमीन में ही किया जा रहा है। वह बंजर भूमि नहीं है। पैमाइश की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। इस मौके पर कानूनगो कृष्ण चंद्र चौधरी, लेखपाल दिनेश चंद्र वर्मा, अरविंद सिंह, प्रशांत राय,अश्वनी कुमार, एसआई विजयकांत यादव, मुरलीधर मिश्र आदि मौजूद रहे।