फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The team arrived to inspect the works of MNREGA

Basti News: मनरेगा के कार्यों की जांच करने पहुंची टीम

Wed, 09 Jul 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 09 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to inspect the works of MNREGA
कुदरहा। ब्लाॅक के भक्तूपुर एवं अकेला कुबेरपुर में मनरेगा के धन की हेराफेरी की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को जिले की दो सदस्यीय टीम ने गांव में जाकर निर्माण कार्यों की बिंदुवार जांच की। टीम जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

अकेला कुबेरपुर के सुरेंद्र गुप्ता 25 मार्च को जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में कई कार्य अधूरे हैं। एक ही सड़क के लिए कई बार सरकारी धनराशि निकाली गई। यहां समतलीकरण के नाम पर भी खेल किया गया है। इसके साथ ही पीएम आवास को लेकर के भी शिकायत की गई थी। जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता न मिलने से टीम जांच वापस हो गई। इसके बाद टीम भक्तूपुर पहुंची। शिकायतकर्ता प्रेमचंद चौधरी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में मनरेगा में भ्रष्टाचार किया गया है। नाली निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं मानक विहीन है।
विज्ञापन

जांच टीम के लेखा परीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह व जेई अजय यादव ने बताया कि अकेला कुबेरपुर में शिकायतकर्ता नहीं मिले। इसकी जांच बाद में की जाएगी जबकि भक्तूपुर की जांच की गई। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को शीघ्र सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed