फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The taps in the market are broken...traders and laborers are looking for alternatives to quench their thirst.

Basti News: मंडी में खराब पड़े नल...प्यास बुझाने को व्यापारी व श्रमिक ढूंढ़ रहे विकल्प

Wed, 03 Dec 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The taps in the market are broken...traders and laborers are looking for alternatives to quench their thirst.
मंडी में खराब इंडिया मार्क हैंडपंप संवाद
बस्ती। हथियागढ़ स्थित मंडी में व्यापारियों, किसानों और श्रमिकों के सामने पेयजल संकट है। इसमें सर्वाधिक परेशानी मजदूर वर्ग को होता है। मेहनत करने के बाद उन्हें पानी की आवश्यकता बार-बार महसूस हो रही, लेकिन यहां पेयजल न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। नल खराब पड़े हैं। इसलिए अपनी प्यास बुझाने को व्यापारी, श्रमिक, किसान और अन्य लोगों को विकल्प ढूंढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन


श्रमिकों और किसानों के साथ व्यापारियों ने बताया कि मंडी में सुबह तीन बजे से ही व्यापारियों और खरीदारों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। आसपास के जिलों के व्यापारी यहां व्यापार करने के लिए पहुंचते हैं। खरीदी-बिक्री का यह दौर दोपहर 12 बजे तक लगातार चलता है। इस दौरान पानी की जरूरत पड़ने पर उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। व्यापारियों को पीने के पानी की जरूरत होती है, जो उन्हें नसीब नहीं हो पाता।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि छह माह से यह संकट है, लेकिन अधिकारी इसे दूर नहीं करवा पा रहे हैं। लाइट खराब है। चबूतरे भी ठीक नहीं हैं। इससे खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि मंडी के गल्ला मंडी में कुल 25 रजिस्टर्ड दुकानें हैं। इसके अलावा मंडी में करीब दो सौ रेहड़ी-पटरी वाले हैं जो फल-सब्जी की दुकान लगाते हैं। मंडी में हर दिन करीब चार से पांच हजार व्यापारी, किसान व खरीदार पहुंचते हैं। पानी न मिलने से सभी को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

पानी, बिजली समेत अन्य संकट को दूर करने के लिए वित्तीय और प्रशासनिक अनुमोदन की जरूरत है। जल्द ही उच्चाधिकारियों से मिलकर यह समस्याएं दूर कर ली जाएंगी।
-ओम प्रकाश शुक्ल, प्रभारी सचिव, मंडी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed