फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The tableau of Ram Darbar was unveiled, the city was filled with Ram.

Basti News: राम दरबार की निकाली गई झांकी, राम मय हुआ शहर

Sat, 30 Dec 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The tableau of Ram Darbar was unveiled, the city was filled with Ram.
बस्ती। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान माथे पर केसरिया बांधे महिला, पुरुष, बच्चे बड़ी संख्या में राम भक्त जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान पालकी में बैठे भगवान श्रीराम और माता-सीता की झांकी सजाई गई थी। सबसे आगे भगवा रंग में सजे ऊंट चल रहे थे। कुछ राम भक्त हाथाें में धर्म ध्वज लहरा रहे थे। कचहरी चौराहे के निकट बस्ती क्लब से सज-धज कर शोभायात्रा प्रारंभ हुई। विहिप और आरएसएस के संयुक्त तत्वावधान में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भगवा रंग में निकल पड़े।
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा न्याय मार्ग, कटरा पानी की टंकी होते हुए कंपनी बाग पहुुंची। रास्ते भर रामधुन बज रहा था। यात्रा को देखने के लिए लोग सड़क की पटरियों और घरों के छतों पर आ गए। राम भक्त फूलों की वर्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होने का संदेश दिया जा रहा था। यह यात्रा गांधीनगर मार्ग की ओर बढ़ी तो भव्यता और बढ़ गई। हनुमानगढ़ी तक पहुंचते-पहुंचते भीड़ के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने किसी तरह एक लेन से आवागमन बहाल रखा। दूसरे लेन पर शोभायात्रा के साथ राम भक्त चल रहे थे।

यह यात्रा रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार होते हुए करूआ बाबा चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के चलते लगभग दो घंटे तक शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, अभय पाल, सुशील सिंह, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed