फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The suspect was caught in Maharajganj with a gang

Basti News: गिरोह लेकर पहुंचा था महराजगंज में पकड़ा गया संदिग्ध

Sat, 30 Aug 2025 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The suspect was caught in Maharajganj with a gang
कप्तानगंज/ महराजगंज (बस्ती)। कस्बा महराजगंज में बृहस्पतिवार रात तमंचे के साथ पकड़ा गया अयोध्या का रहने वाला बदमाश अकेले नहीं, बल्कि पूरा गिरोह लेकर पहुंचा था। सूत्रों की मानें तो कस्बे में वे बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। गनीमत रही कि लोगों की नजर पड़ गई और एक को दबोच लिया। पूरे गैंग को पकड़ने के लिए कप्तानगंज थाने की पुलिस के साथ साथ एसओजी, स्वाट सहित अन्य टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी भी टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि उसके साथ आए गुर्गों तक भी पुलिस पहुंच चुकी है। हालांकि अभी इसका ब्योरा बताने से पुलिस कतरा रही है लेकिन एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि समय रहते बड़ी घटना बच गई। उम्मीद है कि शनिवार काे पुलिस पूरे गिरोह और उसके प्रयोजन के बारे में खुलासा करेगी।
विज्ञापन

शुरुआती छानबीन में पता चला है कि स्थानीय एक व्यक्ति की साजिश के तहत पांच-छह बदमाशों का गिरोह कस्बे में पहुंचा था। पकड़ा गया बदमाश पहले खुद को लखनऊ का निवासी बता रहा था मगर बाद में पता चला कि वह अयोध्या का रहने वाला है। घटना से पूरे कस्बे के लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे महराजगंज में अंडरपास के निकट एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। कस्बे के लोगों ने पूछताछ शुरू की तो वह कई तरह की बातें करने लगा। कुछ लोगों ने उसे पकड़कर तलाशी में उसके पास तमंचा कारतूस मिला। उसके पास नशीली दवा युक्त रूमाल भी था। कस्बे के लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। कस्बे के लोगों ने बताया कि पकड़ा गया युवक दोपहर से ही चार अन्य लोगों के साथ घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed