फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The sun started scorching, the humidity tormented me even at night.

Basti News: झुलसाने लगी धूप, रात में भी उमस ने खूब सताया

Fri, 31 May 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 31 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The sun started scorching, the humidity tormented me even at night.
मेडिकल कालेज में ठंडा पानी लेने के लिए वाटर कलूर पर लगी भीड़।
- लगातार दूसरे दिन भी 44 डिग्री तापमान के कारण बेचैन दिखे लोग
विज्ञापन

एक व दो जून को तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तापमान लगातार दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर रहा। दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी तपिश व लू के थपेड़ाें ने लोगों को खूब परेशान किया। चिपचिपी गर्मी से परेशान लोग दिनभर पनाह ढूंढते रहे। गर्मी से रात में भी राहत नहीं रही। उमस से रात में लोगों की नींद उड़ी रही। ऊपर से बिजली की कटौती और लो वोल्टेज भी परेशान कर रहा है।
सुबह से ही सूरज की गर्मी तन झुलसाने लगी है। दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मजबूरीवश घर से निकले लोगों को जब तपिश का सामना करना पड़ा तो वह पेड़ों की छांव में पनाह लेते हुए देखे गए। तपिश के कारण पंखे, कूलर जवाब दे गए हैं। स्थिति यह है कि एसी से भी अपेक्षाकृत राहत नहीं मिल पा रही है। दिन में 10 बजे के बाद से ही सड़कें सूनी हो जा रही हैं। बाजार से भीड़ एकदम गायब है। हफ्तेभर पहले तक शाम को बाजार में चहल पहल दिखती लेकिन पिछले चार दिनों से शाम की रौनक भी गायब है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दिन की शुरुआत 31 डिग्री तापमान से हुई। 10 बजे यह 39 और 11 बजे 42 डिग्री पहुंच गया। शाम चार बजे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच बजे से एक-एक डिग्री कम होना शुरु हुआ। दिनभर बादल छाए रहने से धूप-छांव की स्थिति बनी रही। फिर भी राहत नहीं रही। दिनभर में हवा बंद हो के कारण लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पसीने की चिपचिपाहट से लोगों खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पूर्वानुमान के मुताबिक नहीं मिली राहत
- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञान ने बुधवार को पूर्वानुमान जारी करते हुए बृहस्पतिवार को राहत की संभावना जताया था। इसके बाद भी राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाएं बृहस्पतिवार को मैदानी इलाकों में प्रवेश करनी थीं। पश्चिमी विक्षोभ के डिस्टर्ब होने के कारण नम हवाएं प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। शुक्रवार से कुछ राहत के संकेत मिल रहे हैं। 1 व 2 जून को तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed