फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The state team examined the reality of the 100-day intensive TB campaign.

Basti News: 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की स्टेट टीम ने परखी हकीकत

Tue, 12 May 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The state team examined the reality of the 100-day intensive TB campaign.
सुजिया गांव में आयोजित ​शिविर की जांच करती स्टेट की चार सदस्यीय टीम स्रोत विभाग
बस्ती। 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान का पर्यवेक्षण करने सोमवार को स्टेट की चार सदस्यीय टीम बस्ती पहुंची। टीम में शामिल सीनियर कंसलटेंट एसटीडीसी आगरा डाॅ. अनुराग श्रीवास्तव, डब्ल्यूएचओ लखनऊ से डाॅ. उदित मोहन, एपीओ केएचपीटी लखनऊ से रजनीकांत पांडेय, मल्टी सेक्टोरियल आईहैट लखनऊ से रितू पाटिल ने अभियान की हकीकत देखी।
विज्ञापन

गौर ब्लाॅक के सुजिया गांव में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के साथ मौजूद सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने भी शिविर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पर्यवेक्षण के दौरान टीम सांसद बस्ती राम प्रसाद चौधरी और विधायक कप्तानगंज अतुल चौधरी कवींद्र से मुलाकात कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। 13 मई से कप्तानगंज ब्लाॅक के पिलखांव गांव में प्रारंभ हो रहे आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ करने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. एके गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संदिग्ध टीबी रोगियों की खोज की जा रही है। टीबी से होने वाले मृत्यु को कम करना है। टीबी से नए व्यक्तियों को संक्रमित न होने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed