फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The splendor of Durga Puja increased... Route diversion implemented, ban on big vehicles

Basti News: बढ़ी दुर्गा पूजा की रौनक... रूट डावर्जन लागू, बड़े वाहनों पर रोक

Mon, 14 Oct 2024 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
The splendor of Durga Puja increased... Route diversion implemented, ban on big vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। दशहरा के बाद शहर में दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। गांधीनगर और पुरानी बस्ती मेला क्षेत्र बन गया है।
यहां चार पहिया और ऑटो का प्रवेश वर्जित है। शाम पांच बजे के बाद बाइक, स्कूटी, साइकिल छोड़कर अन्य वाहनों से मेला क्षेत्र खाली करा लिया जा रहा है। सड़कों पर सिर्फ श्रद्धालु एवं खरीदार ही पैदल चलते हुए देखे जा रहे हैं। अगले एक दो दिन सख्ती और बढ़ जाएगी। मोटरसाइकिल भी मेला क्षेत्र में नहीं जाने दी जाएगी। क्योंकि भीड़ बढ़ने की अभी और संभावना है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में एक दिन पहले दशहरा के दिन देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होने के साथ दुर्गा पूजा समारोह समाप्त हो गया है। इसके अगले दिन रविवार से ही शहर में दुर्गा पूजा उत्सव की चमक- दमक बढ़ गई है। जगह- जगह बड़े- बड़े पंडालों में सजाए गए देवी दरबार में भक्तों की हाजिरी लगनी शुरू हो गई है। इसके दृष्टिगत प्रशासन ने भी चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। स्थानीय फोर्स से लेकर बाहर से बुलाई गई पुलिस एवं पीएसी के जवान शहर में चप्पे- चप्पे पर तैनात कर दिए गए हैं। शाम पांच बजे के बाद से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के निकट स्थित नेहरू तिराहा और कंपनीबाग चौराहे पर शाम बैरिकेडिंग के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यहां चार पहिया एवं ऑटो वाहनों को मेला क्षेत्र गांधीनगर मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। दो पहिया वाहन सवारों को आने- जाने में सहूलियत मिल रही है। एक दो दिन बाद भीड़ जब और बढ़ेगी तो दो पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा। वहीं पुरानी बस्ती क्षेत्र में दक्षिण दरवाजा, रेलवे स्टेशन के निकट सुर्तीहट्टा क्षेत्र में भी बैरिकेडिंग की गई है। मंगलबाजार, करूआ बाबा चौक से लेकर सुर्ती हट्टा तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। लोगों को पैदल या दो पहिया वाहन से ही आने जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed