{"_id":"6488ca0b6536f5f4f002a5f7","slug":"the-shanty-burnt-due-to-short-circuit-the-youth-died-basti-news-c-7-1-206069-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शॉर्ट सर्किट से जली मड़ई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शॉर्ट सर्किट से जली मड़ई, युवक की मौत
Wed, 14 Jun 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के करायन गांव स्थित एक मड़ई में शार्ट-सर्किट से लगी आग से यदुनाथ (40) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यदुनाथ मजदूरी के अलावा ट्रैक्टर चालक के रूप में भी काम करते थे।
सोमवार की रात भीषण गर्मी के चलते यदुनाथ अपने घर के बगल स्थित मड़ई में सोने के लिए चले गए थे। रात में बिजली के तारों में शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी मड़ई पर जा गिरी और आग लग गई। यदुनाथ उसके अंदर फंस गए। जब ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तो अंदर जाकर देखा तो यदुनाथ झुलसे पड़े थे। ग्रामीण उन्हें बाहर निकाला तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं। उनकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।