फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The seized meat was buried in the soil after sealing the sample

Basti News: नमूना सील कर मिट्टी में गड़वाया गया पकड़ा गया मांस

Sat, 22 Mar 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 22 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The seized meat was buried in the soil after sealing the sample
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पैकोलिया। थानाक्षेत्र के मुस्लिम पैकोलिया गांव के बुधिया स्थित एक दुकान पर बीफ उतारने के मामले में डीआईजी के निर्देश पर नमूना सील कर लैबोरेट्री में जांच के लिए भेजा जा रहा है। पकड़े गए आरोपी गौर थानाक्षेत्र के करनपुर गांव निवासी इरशाद अहमद का चालान कर दिया गया,जिसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को पशु-चिकित्साधिकारी गौर डाक्टर रमेश यादव ने मांस का सैम्पल लेकर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि शेष मांस को आबादी से दूर जमीन में गाड़ कर डिस्पोज करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बरेली जनपद से फ्रीजर में पैक होकर पिकअप से मांस सप्लाई के लिए मंगवाया जाता है। बृहस्पतिवार को पिकअप से मांस उतरने के बाद पुलिस को बीफ का मांस मंगाए जाने की सूचना मिली थी। क्षेत्र के संतोष कुमार गर्ग, गंगाराम, ठाकुर प्रसाद,विजय बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हिन्दू समाज को आहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने दुकान में ताला लगवाकर दुकानदार को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed