फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the scorching sun started piercing

Basti News: चुभने लगी चिलचिलाती धूप, अधिकतम पारा 39.5 के पार

Thu, 11 Apr 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
the scorching sun started piercing
तेज धूप के कारण चेहरा ढक कर जाती छात्राएं।
रोजा और नवरात्र का उपवास रखने वालों को सताती रही गर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मी के मौसम का तेवर तल्ख होता जा रहा है। सुबह नौ बजे से ही चिलचिलाती धूप तन को चुभने लगी। यद्यपि पछुआ हवा की गति धीमी होने से लू से लोगों को राहत मिली, लेकिन दोपहर एक से तीन बजे के बीच स्कूल से लौटने वाले बच्चों के चेहरे मुरझाए हुए दिखे। रोजा और नवरात्र का उपवास रखने वालों को गर्मी खूब सता रही है।
सीजन में एक बार भी बारिश न होने से एक सप्ताह से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर में गर्मी इतनी अधिक हो जा रही है कि लोग घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अधिकतम तापमान मंगलवार की तुलना में 1.5 डिग्री बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गर्मी बढ़ने से बच्चों में डायरिया की शिकायत बढ़ गई है। अस्पतालों में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ोत्तरी दर्ज गई है। ज्यादातर लोग उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में हर दिन साठ से सत्तर बुखार, उल्टी-दस्त व डायरिया के रोगी आ रहे हैं जिसमें से पचास प्रतिशत को भर्ती करना पड़ रहा है।
बुधवार सुबह अस्पताल खुलते ही ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ नजर आने लगी। फिफिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि उनकी ओपीडी में मंगलवार को करीब सत्तर मरीज आए थे। जिन मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाने की और अन्य इलाज की जरूरत महसूस होने पर उन्हें भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक सामान्य दिनों में ओपीडी में साढ़े चार से पांच सौ मरीज आते हैं। लेकिन, इन दिनों गर्मी अधिक पड़ने के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर औसतन सात से आठ सौ हो गई है।

----
बुखार, उल्टी-दस्त में यह करें

- फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने कहा कि लू व धूप से बीमार होने पर यदि बुखार आ जाए तो शरीर को ठंडे पानी से खूब पोंछे, ओआरएस घोल लें। यदि यह न हो तो चुटकी भर नमक व चीनी का घोल बनाकर पीएं। संभव हो तो पानी को उबाल कर ठंडा करने के बाद प्रयोग करें। क्यों कि गर्मी में जब जल स्तर घटता है तो पानी में संक्रमकता बढ़ जाती है। ऐसे में स्वच्छ पानी का प्रयोग पीने के लिए करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed