{"_id":"6ad923a93ec3ac29e20295d8","slug":"the-royal-palanquin-procession-of-mahakal-and-the-ganga-aarti-captivated-hearts-while-devotees-flocked-to-the-jyoti-yatra-basti-news-c-207-1-bst1011-169985-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महाकाल की शाही पालकी और गंगा आरती ने मोहा मन, ज्योति यात्रा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महाकाल की शाही पालकी और गंगा आरती ने मोहा मन, ज्योति यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
ज्योति यात्रा में उमड़े श्रद्धालु संवाद
बस्ती। शहर में मंगलवार को विजयदशमी पर्व पर कंपनीबाग से निकली ज्योति यात्रा में आस्था और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उज्जैन के महाकाल बाबा की शाही पालकी, बनारस की गंगा आरती और विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और मां की पवित्र ज्योत के दर्शन कर आस्था प्रकट की।
ज्योति यात्रा के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में देश की विविध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। महाकाल बाबा की शाही पालकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। डमरू की थाप पर कलाकारों की प्रस्तुतियों और बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। आरती के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
यात्रा में मथुरा का मयूर नृत्य, महाराष्ट्रीयन दीपक नृत्य और राजस्थानी लोकनृत्य ने लोगों का ध्यान खींचा। ब्रज की फूलों की होली और राम दरबार की भव्य झांकी ने सनातन परंपराओं की छटा बिखेरी। संस्कृत विद्यालय के बच्चों की ओर से प्रस्तुत आरती ने भी श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। विभिन्न झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच यात्रा आगे बढ़ती रही और श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल होते रहे। आयोजक कमलसेन ने बताया कि ज्योति यात्रा के रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए आयोजन मंडल की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की झलक देखने को मिली। प्रेम प्रकाश, मनमोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।