फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The road to the Circuit House will be seven meters wide...construction work begins

Basti News: सात मीटर चौड़ी होगी सर्किट हाउस की सड़क...निर्माण कार्य शुरू

Fri, 13 Mar 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The road to the Circuit House will be seven meters wide...construction work begins
कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।संवाद
बस्ती। शहर के सबसे वीवीआईपी क्षेत्र सर्किट हाउस की सड़क अब पांच मीटर से सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसके निर्माण की कवायद बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक की ओर से सड़क के दोनों तरफ चिह्नांकन कराने के बाद निर्माण का शुभारंभ कराया गया। कार्य प्रभारी इं. अभिषेक सिंह ने पूजन-अर्चन कराया।
विज्ञापन

आयुक्त कार्यालय मोड़ से सर्किट हाउस होकर अमहट पुल तक को जोड़ने वाली 810 मीटर लंबी सड़क सबसे वीआईपी क्षेत्र से जुड़ी हैं। इस पर आयुक्त कार्यालय, आयुक्त आवास, डीएम आवास, एसपी आवास के अलावा सर्किट हाउस भी स्थित है। इस मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट ज्यादा रहता है। पांच मीटर चौड़ी इस सड़क पर वीवीआईपी के पहुंचने पर आवागमन प्रभावित होता था। इसीलिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक ने इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव एक साल पहले ही तैयार करके भेजा था।
विज्ञापन

कमिश्नर अखिलेश सिंह की ओर से भी इसके चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव के साथ संस्तुति पत्र भेजा गया था। शासन ने इस सड़क के चौड़ीकरण कार्य को स्वीकृति दे दी है। दो करोड़ 23 लाख 27 हजार रुपये में इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। उद्यान केंद्र के सामने शिव मंदिर से लेकर अमहट पुल तक 810 मीटर लंबी यह सड़क अब सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। ताकि यहां चार पहिया और दो पहिया वाहन आसानी से फर्राटा भर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्य प्रभारी इं. अभिषेक सिंह ने चौड़करण के लिए सड़क के दोनों तरफ स्थित डीएम एवं कमिश्नर आवास की चहारदीवारी के करीब मध्य बिंदु से 3.50 मीटर पर चिह्नांकन कराया। इसके बाद पूजन अर्चन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जेसीबी से सड़क के दोनों तरफ खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed