फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The process of formation of Nishad Raj Board has started in the state: Sanjay Nishad

सूबे में निषाद राज बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरू : संजय निषाद

Mon, 26 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The process of formation of Nishad Raj Board has started in the state: Sanjay Nishad
सूबे में निषाद राज बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरू : संजय निषाद
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समाज के आर्थिक विकास की नींव भाजपा सरकार ने रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए बजट में बीस हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। इससे अनुदान पर ऋण देकर मछुआरों को रोजगार दिया जाएगा। उनके लिए आवास बनाए जाएंगे। प्रदेश की योगी सरकार, मछुआ समाज के उत्थान के लिए निषाद राज बोर्ड गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। शीघ्र ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
मत्स्य विकास मंत्री सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार मछुआ समुदाय के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग मंत्रालय बनाकर इसके विकास के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 25 प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन

इन योजनाओं में ऋण लेने पर अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला को 60 प्रतिशत तथा पुरुषों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। कहा कि संविधान में सभी समस्याओं का समाधान है। अंग्रेजों की ओर से कानून पारित किया गया था कि मछुआरे डाकू होते हैं और इन्हें सभी प्रकार की सुविधा से वंचित कर दिया गया था। आजादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मछुआरों का सम्मान लौटाया है। कहा कि ज्ञान ही धन है। इस लिए सभी ज्ञान प्राप्त करें और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed