फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The picture of OPEC Hospital will change...a new building will be built for 15 departments.

Basti News: ओपेक चिकित्सालय की बदलेगी तस्वीर...15 विभागों के लिए बनेगा नया भवन

Thu, 19 Mar 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The picture of OPEC Hospital will change...a new building will be built for 15 departments.
ओपेक चिकित्सालय कैली की बदल रही तस्वीर। संवाद
बस्ती। मिनी पीजीआई की तर्ज पर बने ओपेक चिकित्सालय कैली की तस्वीर तीस साल बाद बदलने जा रही है। 34 एकड़ परिक्षेत्र के इस परिसर में सौ बेड का बहुमंजिला इमरजेंसी भवन, 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट, नर्सिंग कॉलेज की बिल्डिंग बनने के बाद अब मेडिकल कॉलेज के 15 विभागों की ओपीडी के लिए एक नया पृथक भवन बनने जा रहा है। इसके लिए शासन से 45 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

बस्ती में वर्ष 2019 में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई। उस समय तक तेल निर्यातक देशों की फंडिंग से बने ओपेक चिकित्सालय कैली चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कारगर नहीं हो सका था। शासन स्तर से इस अस्पताल को मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा इकाई के रूप में संचालित करने के लिए हैंडओवर कर दिया था। इसके बाद से यहां चिकित्सा सेवा की हलचल बढ़ने लगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के प्रयास से इस परिसर में नई बिल्डिंगों के निर्माण की कवायद तेज हो गई।
विज्ञापन

पांच साल पहले बहुमंजिला इमारत के रूप में सौ बेड का नया अस्पताल भवन मुख्य गेट के बगल में बनाया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज की भूतल पर इमरजेंसी सेवा और ऊपर तल पर 60 बेड का गायनी विभाग ओपीडी के साथ संचालित हो रहा है। इसके अलावा दस बेड का आईसीयू वार्ड भी बनाया गया है। इसके बाद एनएचएम के तहत इस भवन के ठीक सामने 50 बेड का तीन मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह 50 करोड़ की परियोजना है। तीसरी परियोजना नर्सिंग कॉलेज भवन भी इस परिसर में पूर्णता की ओर हैं। चौथी नई परियोजना फिर शासन से स्वीकृति हुई है। इसके तहत 45 करोड़ खर्च कर इस अस्पताल परिसर में 15 विभागों के लिए नया ओपीडी भवन बनाया जाएगा। चिकित्सा के लिहाज से यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेंगे। चिकित्सक कक्ष, मिनी ओटी, केंद्रीयकृत एसी के अलावा लिफ्ट की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस भवन में मेडिसिन, सर्जरी, आर्थो विभाग, नेत्र विभाग, दंत विभाग, ईएनटी विभाग, कार्डियोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत 15 विभाग एक साथ संचालित होंगे। इससे ओपेक चिकित्सालय कैली में आने वाले मरीजों की भीड़ एक जगह एकत्र होने के बजाय इधर- उधर बंट जाएगी। शासन से बजट को स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed