फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The person injured in the fight died six months ago.

Basti News: छह महीने पहले मारपीट में घायल की मौत, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

Fri, 02 Feb 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The person injured in the fight died six months ago.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मरहा में रास्ते के विवाद को लेकर हुए मारपीट में घायल 45 वर्षीय महिला की घर पर ही उपचार के दौरान छह माह बाद मौत हो गयी। बृहस्पतिवार को परिजन देर रात एंबुलेंस से शव लेकर नगर थाना पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मरहा निवासी मनोज यादव ने नगर पुलिस को 10 जून 2023 को तहरीर देकर देकर आरोप लगाया था कि रास्ते के विवाद को लेकर गांव निवासी विवेक यादव, रामधीरज, रामतीरथ व सौरभ ने लाठी डंडे से मारपीट कर हमारी भाभी 45 वर्षीय ज्ञानमती देवी पत्नी लालमन को मारपीट कर घायल कर दिया है।पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर आरोपित तीनों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।बाद में घायल की हालत में सुधार न होते देखकर पुलिस ने जानलेवा हमले करने का मुकदमा में बढोत्तरी कर दी। घटना में आरोपी तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जहाँ से उन्हें बाद में जमानत मिल गयी।परिजन महिला का उपचार घर पर ही करवा रहे थे। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed