फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The oxygen plant was test-run.

Basti News: ऑक्सीजन प्लांट को चलाकर देखा गया

Thu, 23 Jul 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The oxygen plant was test-run.
बस्ती। कोविड जैसी संभावित आपात स्थिति में मरीजों को सुरक्षित ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को परखा गया। बुधवार को परिसर में स्थापित 960 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट के मॉक ड्रिल के दौरान तकनीकी निरीक्षण किया गया। सभी पार्ट क्रियाशील पाए गए और ऑक्सीजन की सप्लाई सभी वार्डों में निर्बाध मिला।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास के दौरान प्लांटों की कार्यक्षमता, ऑक्सीजन की शुद्धता, प्रेशर और आपूर्ति व्यवस्था का परीक्षण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्सीजन प्लांट निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण क्षमता के साथ संचालित होते पाए गए। कोरोना काल में जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। इससे अब सीधे मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई दी जाती है। शासन के निर्देश पर ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की हकीकत देखी जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ डॉ. राजीव निगम की अगुवाई में जिला अस्पताल की टीम ने मॉक ड्रिल के जरिये परिसर में स्थापित 960 लीटर प्रति मिनट क्षमता के एक ऑक्सीजन प्लांट और मैनीफोल्ड कक्ष को संचालित कर उनकी तकनीकी क्षमता का परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने ऑक्सीजन की प्योरिटी, प्रेशर, गैस फ्लो और अन्य तकनीकी मानकों की गहन जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद, चिकित्साधिकारी डॉ. महेश प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. विनोद कुमार, मैट्रन ललिता, क्वालिटी मैनेजर धनंजय सिंह, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed