{"_id":"689a479cdfc619342c06606d","slug":"the-only-son-committed-suicide-after-not-being-given-a-mobile-phone-basti-news-c-7-1-gkp1039-1034891-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोबाइल नहीं दिलाने पर इकलौते बेटे ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोबाइल नहीं दिलाने पर इकलौते बेटे ने की खुदकुशी
विज्ञापन
हर्रैया (बस्ती)। क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले किसान मुन्नी लाल प्रजापति के इकलौते बेटे रवि ने (18) सोमवार को खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह कई दिन से मोबाइल खरीदने के लिए जिद कर रहा था। मोबाइल नहीं मिलने पर सोमवार को उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
हर्रैया के थानेदार तहसीलदार सिंह ने बताया कि रतनपुर गांव के रहने वाले मुन्नीलाल प्रजापति की चार बेटियां और इकलौता बेटा रवि था। मुन्नीलाल मजदूरी और खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 11वीं में पढ़ने वाला बेटा रवि इधर कई दिन से मोबाइल दिलाने के लिए जिद कर रहा था, तंगी की वजह से मुन्नीलाल उसे मना करते आ रहे थे। सोमवार की सुबह रवि ने एक बार फिर मोबाइल खरीदने के लिए कहा तो पिता ने उसे डांट दिया। इस पर नाराज रवि ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।
कुछ देर बार बहन कमरे में पहुंची तो रवि को फंदे से लटका देखकर चीख पड़ी। आनन-फानन में रवि को फंदे से उतारकर सीएचसी ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल परिसर में माता-पिता और बहनों को रवि के शव से लिपटकर रोता देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रहीं थीं। रवि के इस कदम से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।