{"_id":"6a022626f445809dce01bde6","slug":"the-online-portal-is-getting-entangled-and-self-enumeration-is-not-gaining-momentum-basti-news-c-207-1-bst1001-158481-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ऑनलाइन पोर्टल पर उलझ रही प्रक्रिया, स्वगणना काे नहीं मिल पा रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ऑनलाइन पोर्टल पर उलझ रही प्रक्रिया, स्वगणना काे नहीं मिल पा रही रफ्तार
विज्ञापन
बस्ती। जनगणना- 2027 के तहत स्वगणना अभियान जिले में अभी रफ्तार नहीं पकड़ा है। आम नागरिकों में एसआईआर की तरह स्वगणना की हलचल नहीं है। बेसिक शिक्षा समेत कुछ विभागों तक यह अभियान अभी सिमटा हुआ है।
जनगणना प्रभारी सुरेम्या रस्तोगी को भी पांच दिन बीतने के बाद स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने वाले नागरिकों का अद्यतन आंकड़ा नहीं मालूम है। पूछने पर वह कहती हैं कि उनके पास एडमिन लॉगिन नहीं है, कंट्रोल रूम से ही इसकी सटीक जानकारी मिल सकती है।
जबकि कंट्रोल रूम के नंबर 05542-247128 पर फोन करने पर बताया गया कि स्वगणना का अद्यतन आंकड़ा उनके यहां उपलब्ध नहीं है। प्रथम चरण में यह अभियान विभागीय कर्मचारियों में ही चलाया जाना है। अभी तक ज्यादातर बेसिक शिक्षा विभाग में ही यह प्रक्रिया चलन में लाई गई है। इसके लिए प्रशिक्षित किए गए शिक्षकों और कर्मचारियों के जरिये विभागीय लोगों से स्वगणना कराई जा रही है। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि उनके विभाग में एक हजार से अधिक कर्मचारी और शिक्षकों ने ऑनलाइन पोर्टल पर इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, कर्मचारियों को जागरूक करते हुए स्वगणना की प्रक्रिया उनसे पूरी कराई जा रही है। आम नागरिकों में भी अभी स्वगणना को लेकर खासा उत्साह नहीं है। एंड्रायड फोन इस्तेमाल करने वाले कुछ जागरूक लोग पोर्टल पर ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें तमाम तरह की कठिनाई झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
रोडवेज के मुकेश ने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया बहुत लंबी है। दो से तीन स्टेप के बाद ही उलझ जाना पड़ रहा है। कभी कमजोर नेटवर्क के नाते पोर्टल नहीं चल रहा है तो कभी ओटीपी आने में विलंब हो रहा है। इससे निजात मिल रही हैं तो लैंगवेज चयन में कठिनाई हो रही है।
वहीं मुरलीजोत के रवींद्र कुमार ने बताया कि बिना किसी प्रशिक्षित व्यक्ति के स्वयं पोर्टल पर इस प्रक्रिया को पूरा करना काफी कठिन है। हमने तीन-चार बार प्रयास किया कि लाइव लोकेशन सबमिट करने तक असफल हो गए।
इसमें तकनीकी अड़चन आ रही है। इसके बारे में अभी कोई कंप्यूटर सेंटर के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।