फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The number of cold and cough patients has increased due to the change in weather.

Basti News: माैसम में बदलाव से सर्दी-जुकाम के मरीजों की तादाद बढ़ी

Sun, 30 Nov 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The number of cold and cough patients has increased due to the change in weather.
बस्ती। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ रही है। ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार के अलावा सांस रोग के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। त्वचा रोग विभाग में भी भीड़ दिखी। समय से पर्चा न बनने, जांच और रिपोर्ट के चलते कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में आए कई मरीजों के गर्दन में समस्या थी। दर्द से परेशान थे। चिकित्सकों ने परामर्श देकर घर भेजा। फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि 88 मरीजों में सर्दी-जुकाम और बदन दर्द की शिकायत थी। गंभीर रोगियों को मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। बताया कि ठंड के चलते मौसम संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। बचाव के तौर-तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को 754 मरीजों ने पंजीकरण कराया। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सर्वाधिक मरीज देखे गए। अधिकांश लोग खांसी, जुकाम, बुखार और गले की सूजन जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। सुबह से ही इलाज के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। इसके बाद बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में बच्चों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed