Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shyam s all-round performance overshadows Medhanshs century Gaurav Academy emerges victorious

Basti News: मेधांश के शतक पर भारी पड़ा श्याम का ऑलराउंड प्रदर्शन, गौरव अकादमी विजयी

Thu, 12 Nov 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shyam s all-round performance overshadows Medhanshs century Gaurav Academy emerges victorious
मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर ​​खिलाड़ी को किया गया सम्मानित स्रोत आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अंडर-16 मुकाबले में गौरव क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकेडमी बॉयज बस्ती को महज दो रन से हरा दिया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में एकेडमी बॉयज बस्ती के मेधांश ने 148 रन की शतकीय पारी खेलकर जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की लेकिन गौरव अकादमी के गेंदबाजों ने आखिरी तक संघर्ष करते हुए टीम को जीत दिला दी। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले श्याम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में गौरव क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 29.5 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 281 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गौरव अकादमी की ओर से श्याम ने 66, अनुराग ने 48 और अंशु ने 42 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। एकेडमी बॉयज बस्ती की ओर से यश शुक्ला ने दो विकेट लिए, जबकि मेधांश, सुधीर, रितिक और आयुष को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेडमी बॉयज बस्ती की टीम ने भी जोरदार बल्लेबाजी की। मेधांश ने 148 रन की शानदार पारी खेलकर मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया। साहित्य ने 26 और उमर ने 17 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद टीम निर्धारित 30 ओवर में 279 रन ही बना सकी और दो रन से मुकाबला हार गई। गौरव क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अंश ने चार विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। श्याम ने तीन विकेट चटकाए, जबकि रवि और अंशु को एक-एक सफलता मिली। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर श्याम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed