{"_id":"6696df936f146bea8c040fa4","slug":"the-miscreant-who-was-chasing-the-student-attacked-her-the-police-followed-her-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120551-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्रा के पीछे पड़े मनचले ने किया हमला, पीछे पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्रा के पीछे पड़े मनचले ने किया हमला, पीछे पड़ी पुलिस
Wed, 17 Jul 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोचिंग आई युवती के साथ अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया है। मनचले की जिद का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
आरोप है कि 15 जुलाई सोमवार को सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच जब छात्रा कोचिंग आई थी, तब एक गली में उसे रोक कर आयुष ने बात करने के लिए फिर से दबाव बनाया। छात्रा ने मना कर दिया तो उसका बाई हाथ पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटे आईं। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी।
वाल्टरंगज क्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी शहर के कटरा में स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करने जाती है। आरोप है कि कुछ माह से उनके पड़ोस में रहने वाला आरोपी आयुष अग्रहरि बेटी केो कोचिंग जाते वक्त पीछा करता था। जबरदस्ती बात करने की कोशिश भी की। इस बारे में आरोपी युवक के पिता से शिकायत भी की गई। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एसआई आनंद कुमार सिंह को सौंपी है।