फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The market boomed during the wedding season, with increased demand for lehengas and suits.

Basti News: सहालग पर चमका बाजार, लहंगा-सूट की बढ़ी मांग

Sat, 07 Feb 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The market boomed during the wedding season, with increased demand for lehengas and suits.
कपड़ा बाजार में लहंगा व अन्य परिधान की सजी दुकान संवाद
बस्ती। तीन फरवरी से सहालग की शुरूआत हो चुकी है। इससे शहर के कपड़ा बाजार में रौनक लौट आई है। गांधीनगर, शालीमार मार्केट, जयशक्ति, त्रिपाठी गली और मंगल बाजार व पांडेय बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। दोपहर से लेकर शाम के समय बाजारों में चहल-पहल काफी देखने को मिल रही है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग की शुरूआत और खरीदारों से बाजार में चमक आई है। लंबे समय बाद एक साथ कई शुभ तिथियां आने से व्यापारियों को सहालग के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सबसे अधिक उत्साह कपड़ा व्यापारियों में देखने को मिल रहा है। शादियों के मौसम में दूल्हा-दुल्हन के परिधान, साड़ियां, लहंगे, सूट और बच्चों के कपड़ों की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन

किराना व्यापारियों के यहां भी मिठाई, किराना और शादी में प्रयोग होने वाली सामग्री की बिक्री खूब हो रही है। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर, मेहंदी कलाकार, ज्वेलरी और बर्तन कारोबार से जुड़े लोग भी सहालगों के प्रति खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर और बर्तन व्यापारियों ने शादियों में दिए जाने वाले बर्तन और उपहार सामाग्री की डिलीवरी देना शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख बाजारों और कस्बाई बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही काफी बढ़ी है। व्यापारियों ने कहा कि इस साल सहालग कुछ लेट हैं, इसलिए कम दिनों में अच्छे सहालग होंगे। राहुल मोदी ने कहा कि सहालग के लिए हमने पहले से ही तैयारी कर ली थी। दूल्हों के लिए अच्छा कलेक्शन किया है। अमन ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन के परिधान की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed